उत्तर प्रदेश सेवायोजन पोर्टल में नया पंजीकरण, हेल्पलाइन नंबर तथा लॉगिन ऑनलाइन करें।


*This is not the official website of Training & Employment Department.

उत्तर प्रदेश राज्य के रोजगार एवं प्रशिक्षण विभाग ने बेरोज़गार युवाओं के लिए सेवायोजन पोर्टल (sewayojan.up.nic.in) को जारी किया है, ताकि रोज़गार तलाश रहे युवाओं को रोज़गार पाने में मदद मिल सके। इच्छुक अभ्यार्थी ऑनलाइन माध्यम से वेबसाइट में रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके बाद पंजीकृत यूजर अपने योग्यता के अनुसार पोर्टल में उपलब्ध विभिन्न जॉब के लिए आवेदन कर पाएंगे।

सेवायोजन पोर्टल राज्य के नौकरी तलाश रहे युवक / युवती के लिए वरदान साबित हुआ है क्योंकि पोर्टल में सरकारी एवं प्राइवेट क्षेत्र के नौकरियां को सूचीबद्ध माध्यम से नियमित अपडेट किया जाता है। जिससे आवेदक अपने पसंद और योग्यता आधार पर अप्लाई कर सके।

सेवायोजन (SEWAYOJAN)

यह एक वेब पोर्टल है जिसे उत्तर प्रदेश राज्य के रोजगार एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा जारी किया गया है। जिसमें रोजगार रिलेटेड जैसे- रोजगार भर्ती सूचना, करियर कांउसलिंग, शिक्षण एवं मार्गदर्शन आदि सेवाएं उपलब्ध कराया जाता है। आवेदक पोर्टल की सहायता से उपलब्ध सरकारी तथा प्राइवेट क्षेत्र की वेकैंसी को आसानी से अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए पहले Candidate को पंजीकरण करना अनिवार्य है। इसके पश्चात लॉगिन करने के बाद योग्यता के आधार पर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म को भर के सबमिट करना होगा।

StateUttar Pradesh
DepartmentDept. of Employment and Training
BeneficiaryUnemployed candidates of U.P
Official websitesewayojan.up.nic.in

सेवायोजन में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें।

  • Step-1: पहले ऑफिसियल साइट के ‘Jobseeker Sign Up‘ वेब पेज को खोलें।
  • Step-2: जहाँ पर नाम,आधार संख्या,मोबाइल नंबर,ईमेल आईडी,जन्म तिथि को लिखें।
sewayojan registration
  • Step-3: आवेदक के अनुसार Gender के विकल्प को चयन करे।
  • Step-4: इसके बाद User ID, Password और Confirm Password को भरना होगा। (नोट: आवेदक User ID और पासवर्ड को अपने अनुसार रख सकते हैं)
  • Step-5: फिर, Agree के बॉक्स में चेक मार्क [✓] करे। कैप्चा कोड को डालने के बाद “Verify Aadhar No.” पर क्लिक करे।
  • Step-6: Next पेज में फिर से कैप्चा को भरना है और OTP भेजें पर क्लिक कर दें।
  • Step-7: मोबाइल नंबर में आये ओटीपी को डाल कर सत्यापन करे। इतना करने के बाद लॉगिन करना होगा।
  • Step-8: अब, आवेदक का व्यक्तिगत विवरण,फोटो अपलोड,एजुकेशन विवरण,शारीरिक,भाषा तथा अनुभव आदि ऑप्शन के विवरण को भरे।
  • Step-9: अंत में घोषणा के सेक्शन को भर कर फाइनल सबमिट करे।
Note: रजिस्ट्रेशन कार्य के लिए आवेदनकर्त्ता को किसी प्रकार का फीस नहीं लगता है।

Sewayojan.up.nic.in में लॉगिन कैसे करें?

यदि आपने सफलता पूर्वक अपना पंजीकरण प्रक्रिया पूरा कर लिया है तो अब आपको लॉगिन करना होगा, जिसके लिए नीचे दिए गये स्टेप को फॉलो करें-

  1. पोर्टल में लॉगिन के लिए ऑफिसियल वेबसाइट के ‘Log In‘ लिंक में जाएँ।
  2. फिर, ‘User ID’ और ‘Password’ को भरे।
  3. कैप्चा कोड को लिखने के बाद “Submit” बटन पर क्लिक करे।
sewayojan login

पासवर्ड रखने का नियम-

रजिस्ट्रेशन करते वक्त एक मजबूत पासवर्ड रखना अधिक सुरक्षित माना जाता है। इसलिए पोर्टल में पासवर्ड रखने के भी कुछ शर्ते है जिसे सूचीबद्ध निचे उल्लेख किया गया है:-

  • पासवर्ड में न्यूनतम 8 और अधिकतम 12 Characters होना चाहिए।
  • कम से कम एक बड़ा (Capital letter) और एक छोटा अक्षर (Small letter) हो।
  • पासवर्ड में एक Special character को शामिल करे। जैसे- @, $, #, * आदि।

विभाग के संपर्क विवरण

हेल्पलाइन नंबर0522-2638995, 0522-2630690
ईमेल आईडीsewayojan-up@gov.in
कार्यकाल (दिन और समय): सोमवार से शुक्रवार (10:00 AM से 06:00 PM)
कार्यालय पता: गुरु गोविंद सिंह मार्ग, बास मंडी चौराहा, लखनऊ (उ०प्र०)

Frequently Asked Questions (FAQs):

Q. क्या रोजगार मेला के लिए पंजीकरण करना अनिवार्य है?

हाँ, ऐसे अभ्यार्थी जो उत्तर प्रदेश रोजगार भर्ती मेला में सम्मिलित होना चाहते है। उन्हें सेवायोजन में रजिस्ट्रेशन करना होगा।

Q. रिन्यूअल कब करना होता है?

पंजीयन तिथि से ठीक तीन साल बाद यूजर को रिन्यूअल करना होगा। जिसका लिंक लॉगिन के पश्चात डैशबोर्ड में दिखाई देगा।

Q. क्या पोर्टल में स्कैम वाली जॉब में लिस्टेड होती है?

नहीं, विभाग द्वारा उन्हीं जॉब सूचना को प्रस्तुत किया जाता है जो वास्तव में सही और विश्वसनीय हो।

Q. सेवायोजन पोर्टल में क्या राज्य के सभी जॉब उपलब्ध होता है?

पोर्टल में सभी जॉब लिस्टेड नहीं होता है। लेकिन बहुत से जॉब के नोटिस (सरकारी और प्राइवेट जॉब) को प्राप्त कर सकते हैं।